पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:धनबाद डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, संदिग्धों पर कार्रवाई की मांग

धनबाद में भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को आक्रोश रैली निकाली। रैली में सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और पूर्व सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी तारा देवी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए जिला समाहरणालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। डीसी कार्यालय में सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अवैध रूप से रह रहे लोगों को देश से बाहर करने की मांग सांसद महतो ने कहा कि आतंकी मानसिकता रखने वालों और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। विधायक शत्रुघ्न महतो ने इसे राज्यव्यापी आक्रोश अभियान का हिस्सा बताया। उन्होंने अवैध रूप से रह रहे लोगों को देश से बाहर करने की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया पूर्व प्रत्याशी तारा देवी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। रैली में भाजपा शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन का समर्थन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *