फाजिल्का में तारों की चपेट में आने से झुलसा युवक:छत पर सफाई करते समय हादसा, अस्पताल पहुंचने पर आया होश

पंजाब के फाजिल्का जिले के लाधुका में घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया l मौके पर मौजूद पारिवारिक सदस्यों व अन्य लोगों ने उसे तुरंत वहां से उठाकर इलाज के लिए गाड़ी में सावरकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया l जहां उसे होश आया, तो पता चला कि उसके हाथ और पैर बुरी तरह से झुलस चुके थे l फिलहाल बिजली विभाग से अपने घर के ऊपर से गुजरती इन तारों को हटाने की मांग की गई l शिकायत पर नहीं सुनवाई जानकारी देते हुए जख्मी युवक संदीप कुमार ने बताया कि वह लाधुका में अपना नया घर बना रहे है, जो काफी हद तक तैयार हो चुका है l जिसके ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज तारें गुजरती है, जिसकी तीन महीने पहले से बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई हुई है l उनकी फाइल घुबाया ऑफिस में जमा है और वह कई बार उनके चक्कर काट चुके है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई l हाइवोल्टेज तारों को हटाने की मांग शिकायत पर अधिकारी मौका देख चुके है, लेकिन कार्यवाही करते हुए तारों को नहीं हटाया गया l वह अपने घर पर साफ सफाई में जुटे थे कि कपड़े सुखाने वाली तार को उठाते ही हाइवोल्टेज तार के साथ लग गई और उन्हें बिजली का जबरदस्त करंट लग गया और वह बेहोश हो गए l उसे अस्पताल में जाकर इलाज के बाद होश आया और पता चला कि वह अस्पताल पहुंच गए हैं l जिसमें उनके हाथ और पैर बुरी तरह से झुलस चुके थे l उन्होंने बिजली विभाग से बिजली की इन हाई वोल्टेज तारों को हटाने की मांग की है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *