फाजिल्का जिले के गांव घुबाया के नजदीक सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई l हालांकि मामले में मृतक के परिवार ने मृतक के शव को हाईवे पर रख दिया l हाईवे जामकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है l परिवार का कहना है कि जिस ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी है l उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए l ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर जानकारी देते हुए मृतक सुरिंदर कुमार की लड़की श्वेता रानी ने बताया कि उसके पिता बाइक पर सवार होकर काम के लिए गए थे कि वापिस आते वक्त किसी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारी है l जिस वजह से उनकी मौत हो गई। मामले में उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए अब हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया गया है l मामले में जहां उनके द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है l एसएचओ ने दिया आश्वासन परिजनों ने कहा उनके घर का गुजारा सिर्फ उनके पिता के सहारे चलता था l वह तीन बहन भाई हैं, जबकि घर में उनके दादा-दादी है और उनकी माता बीमार रहती है l इसके लिए उन्होंने नौकरी की मांग भी की है l उधर मौके पर पहुंचे थाना सदर की एसएचओ मैडम अमरजीत कौर का कहना है कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले में बनती कार्यवाही की जा रही है और हाईवे को खुलवाया जा रहा है l


