खंडवा ने जीती संभागीय लेदरबाल वन डे स्पर्धा::फाइनल में बड़वानी को हराया; विधायक ने विजेता को ट्रॉफी दी

खरगोन में चल रही संभागीय लेदर बॉल अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता खंडवा ने जीत ली। दो दिवसीय 90-90 ओवर का फाइनल मैच खंडवा और बड़वानी में खेला गया। बेहतर खेल के आधार पर इंदौर क्रिकेट डिवीजनल एसोसिएशन ने खंडवा टीम को विजेता घोषित किया। फाइनल के बाद शाम 5 बजे खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर मैदान व खेल सामग्री उपलब्ध कराने के समय लगातार प्रयास का भरोसा दिया। दो दिन चला फाइनल फाइनल मैच में खंडवा ने पहले बल्लेबाजी करते 85 ओवर में 8 विकेट पर रिकॉर्ड 517 रन बनाकर पारी घोषित की। सचिन जांगिड़ ने 179 रन और यश मालाकार ने 67 रन की पारी खेली। बड़वानी के विजय गुप्ता ने 4 विकेट लिए। जवाब में बड़वानी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट 44 रन बनाए। दूसरे दिन रविवार को बड़वानी की पहली पारी 179 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में खंडवा ने 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। यश मालाकार ने 132 रन बनाए। वहीं, नीरज यादव ने 54 रन का योगदान दिया। टी टाइम बाद अंपायर प्रतीक भाटी ने खंडवा टीम को विजेता घोषित कर दिया। ट्रॉफी देने के दौरान जिला पंचायत सदस्य संतोष पाटीदार, जिला क्रिकेट एसोसियन अध्यक्ष मनोज रघुवंशी, सचिव मन्नू गोस्वामी, आईडीसीए सदस्य रविंद्र यादव, मोहम्मद सैफ, स्कोरर धनजी शर्मा इंदौर, आब्जर्वर विजय लांभाते मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *