छिंदवाड़ा में धर्म परिवर्तन करवा रही महिला गिरफ्तार:हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस को देख प्रार्थनासभा में शामिल लोग भागे

छिंदवाड़ा के चौरई नगर के वार्ड क्रमांक 14 में आज (रविवार) धर्म परिवर्तन की शिकायत को लेकर हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां चल रही प्रार्थना सभा को रुकवाया और तत्काल धर्मांतरण करा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हंगामे की जानकारी लगते ही जैसे ही पुलिस पहुंची तो प्रार्थना सभा में शामिल लोग भाग गए। एक महिला ने ईसाई धर्म अपनाया
टीआई गनपत उईके ने बताया कि वार्ड की एक महिला ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है। इसके बाद वह उस धर्म का प्रचार कर रही है। पिछले कुछ दिनों से महिला चौरई क्षेत्र के कुछ गांवों सहित अपने क्षेत्र के लोगों को बहला रही थी और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थी, जिसकी शिकायत हमें मिली थी। हिंदु वादी संगठन ने रुकवाई प्रार्थना सभा
दोपहर के समय हिंदु वादी संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना रुकवा दी। और घेराव कर लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3(5) के तहत केस दर्ज कर संबंधित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *