युवक को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला:डोंगरगढ़ में नशे ने ली एक और जान, एक सप्ताह में दूसरी हत्या

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने एक और जान ले ली। कंडरा पारा में रविवार रात को संजय ऊइके नाम के युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों नशे की हालत में थे। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही संजय की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना अछोली के युवक भीम नेताम की हत्या के कुछ दिन बाद हुई है। भीम की भी नशे में धुत युवकों ने मामूली विवाद पर चाकू से हत्या की थी। दो हत्याओं से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। युवाओं में बढ़ती नशे की लत से शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपराधों पर सख्त कार्रवाई और नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। ……………. ये खबर भी पढ़ें… चेहरे पर लाइट चमकाने से मना किया तो मार डाला: नशे में ऑटो से घूमने निकले थे 3 दोस्त, डोंगरगढ़ में शादी-समारोह में चाकू मारा डोंगरगढ़ में ऑटो की लाइट चमकाने (अपर-डिपर) पर विवाद इतना बढ़ा की मर्डर हो गया। दरअसल 3 दोस्त ऑटो में घूमने निकले थे, तीनों नशे में थे और सामने एक शख्स के चेहरे पर ऑटो की लाइट अपर-डिपर करने लगे। शख्स के मना करने पर तीनों दोस्तों ने मिलकर उसे चाकू मार दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *