हिमाचल में पाकिस्तान के खिलाफ BJP की आक्रोश रैली:पाक नागरिकों को वापस भेजने की मांग, अनुराग बोले-केंद्र के आदेशों की अनुपालना नहीं हो रही

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेशभर में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान नागरिकों को वापस भेजने के लिए नारेबाजी की गई। BJP ने भारत में वैध व अवैध ढंग से रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का जल्द पता लगाकर वापस भेजने की मांग की। इसी मांग को लेकर बीजेपी ने सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालय 17 जगह पर प्रदर्शन किया गया। शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की अगुआई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सभी जिलों से भाजपा ने डीसी व एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पाक नागरिकों का जल्द पता लगाने की मांग की। केंद्र के फैसले को गंभीरता से नहीं ले रही राज्य सरकार: बिंदल राजीव बिंदल ने कहा, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है और पाकिस्तानी नागरिक वापस भेजे जा रहे है। मगर हिमाचल सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है। इस वजह से आज आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। हमीरपुर में गांधी चौक पर निकाली रोष रैली वहीं हमीरपुर में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से वापस भेजने की मांग को लेकर भाजपा ने गांधी चौक पर रोष रैली निकाली।इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। अनुराग बोले- केंद्र ने 2 मई तक कार्रवाई करने को बोला, राज्य ने गंभीरता नहीं दिखाई सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने को लेकर 2 मई तक की डेटलाइन दी गई थी। उन्होंने कहा, हिमाचल सहित कांग्रेस व विपक्षी दलों के शासित राज्यों में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कपूर बोले- इन जगह प्रदर्शन भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा, शिमला के अलावा, मंडी, सिरमौर, ऊना,, हमीरपुर, सोलन, महासू, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, नूरपुर, देहरा, पालमपुर, लाहौल स्पीति और किन्नौर में भी प्रदर्शन किए गए। यहां देखे भाजपा के प्रदर्शन की PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *