पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा में चोरों ने चार बंद घरों को निशाना बनाया। चोरी की वारदात रिटायर्ड डीएसपी, रेलवे अधिकारी, एलआईसी अधिकारी और शिक्षक के घरों में हुई। रिटायर्ड डीएसपी रघुवीर तिवारी पटना में रहते हैं। रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी डाल्टनगंज रेलवे क्वार्टर में निवास करते हैं। एलआईसी अधिकारी अमरेश तिवारी जमशेदपुर में रहते हैं। डीएवी स्कूल के शिक्षक रघुवीर तिवारी भुरकुंडा में रहते हैं। घरों के बाहर सामान बिखरा पड़ा था सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि चारों घरों के ताले टूटे हुए हैं। घरों के बाहर सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत पीड़ित परिवारों को सूचना दी। चोरों ने करीब 15 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस देरी से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी गई। रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने घरों के बंद होने का फायदा उठाया ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी के अनुसार, चोरों ने घरों के बंद होने का फायदा उठाया। क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी चोरी की घटनाएं हुई थीं। तोलरा रेलवे स्टेशन इस इलाके से कुछ दूरी पर स्थित है।


