फाजिल्का में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियां बरामद, सप्लाई करने की तैयारी में थे

फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और 100 नशीली गोलियां बरामद हुई है। जिस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। जानकारी देते हुए एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की गोलियां और प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर आए हैं l जो आगे बेचने की तैयारी कर रहे हैं l सिटी थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शाह पैलेस के नजदीक रेड कर दी। दोनों कोरियर का काम करते हैं रेड के दौरान दोनों आरोपी पुलिस के काबू आ गए l पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह और पुनीत सिंह के रूप में हुई है l पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी बतौर कोरियर का काम करते हैं। वह प्रतिबंध और नशीली गोलियां लाकर आगे बेच रहे थे l फिलहाल इस मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l जिनसे पूछताछ की जाएगी कि यह कैप्सूल और गोलियां कहां से खरीदी गई और कहां पहुंचाई जानी थी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *