रायगढ़ में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई:10 यात्रियों को मामूली चोटे, नोनाईजोर गांव के पास हुआ हादसा, बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार करीब 8-10 यात्रियों को मामूली चोटे आयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक कापू से रायगढ़ जाने वाली अन्नपूर्णा गिरी यात्री बस हर दिन की तरह आज सुबह करीब 11 बजे अपने निर्धारित समय पर निकली। बस में तकरीबन 30-35 यात्री सवार थे और बस कापू से पत्थलगांव होते हुए रायगढ़ जा रही थी। तभी रास्ते में तेजपुर के समीप नोनाईजोर गांव के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस को दी गई सूचना
बस के टकराने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ यहां इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकला। घटना से 8-10 लोगों को मामूली चोटे पहुंची। जिसके बाद उन्हें प्रारंभिक उपचार के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया।
बस का स्टेरिंग फेल हो गया
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची है। प्रांरभिक ईलाज के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि अचानक बस का स्टेरिंग फेल हो गया था। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *