हिमाचल प्रदेश के मनाली और मनीकर्ण पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चरस और हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क का पता लगाया जा सके। होम स्टे में पुलिस की छापेमारी जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इस पर अलेउ गोम्पा के पास एक होम स्टे में छापेमारी की गई। यहां किराए पर रह रहे हरियाणा के अंबाला जिले के शुभम कुमार के कमरे से 3.400 ग्राम हेरोइन मिली। शुभम वेदांत नगर कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं दूसरे मामले में मनीकर्ण पुलिस ने रसकट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस इस पर सवार पंजाब के मनसा के जशनप्रीत सिंह और केरल के थ्री ससुर के फायस फारूक से 309 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच कर रही है।


