गंगा सप्तमी पर हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में लगाई आस्था की डुबकी
भक्तों ने दर्शन पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ लिया
अमरकंटक। पवित्र वैशाख माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि गंगा सप्तमी के पावन पुण्य अवसर पर हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी के रामघाट उत्तर एवं दक्षिण तट पुष्कर बांध कपिला संगम आरंडी संगम में हजारों भक्त श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों ने आस्था की पुण्य डुबकी लगाई अपने को कृतार्थ किया। भक्त श्रद्धालुओं के द्वारा सुबह से ही स्नान ध्यान डुबकी लगाई जाने का क्रम शुरू हो गया है जो समाचार लिखे जाने तक निरंतर चल रहा है। भक्त श्रद्धालु तीर्थयात्री गण पतित पावनी मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल मंदिर में लाइन लगाकर दर्शन पूजन अर्चन कर रहे हैं नर्मदा मंदिर में दर्शन करने वालों की तादाद हजारों की है उसे हिसाब से सुरक्षा बल न होने के चलते भक्त श्रद्धालु गणों थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नर्मदा मंदिर प्रशासन द्वारा समय समय पर उद्घोष कर जानकारी दी जा रही है।


