NH-19 पर मैथन से लौट रही कार पलटी:धनबाद के बरवा बाजार के पास हादसा, 4 युवा SNMMCH में भर्ती

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। NH-19 पर बरवा बाजार के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में फकीरडीह गांव के तीन किशोरियों और एक युवक को चोटें आईं। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। चारों दोस्त मैथन डैम से घूम कर लौट रहे थे। बरवा बाजार के पास कार के चालक का नियंत्रण खो गया। कार सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। करमाटांड पंचायत समिति सदस्य मो. आसिफ अंसारी ने बताया कि सभी युवा एक-दूसरे के करीबी दोस्त हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने NH-19 पर स्पीड कंट्रोल के लिए प्रशासन से कदम उठाने की मांग की है। यह मार्ग दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। गोविंदपुर से मैथन तक का NH-19 खंड पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *