कोडरमा से सूरत के लिए सीधी ट्रेन की मांग:स्टेशन पर धरना, रेल मंडल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन; तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

कोडरमा से सूरत के लिए सीधी ट्रेन की मांग को लेकर सोमवार को कोडरमा जंक्शन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ झारखंड युवा मोर्चा ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कार्यकर्ता पहले कोडरमा प्रखंड मैदान में एकत्र हुए। फिर वहां से जंक्शन पहुंचे। उन्होंने “सफल नहीं संघर्ष है, सीधी ट्रेन हमारा हक है” और “मजदूरों की यही पुकार, सीधी ट्रेन हो बारंबार” जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सीधी ट्रेन नहीं होने से आने-जाने में होती है परेशानी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौतम पांडेय ने बताया कि धरना अनिश्चितकालीन था। लेकिन पुलवामा में हुए हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में रेल रोको और चक्का जाम आंदोलन की रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया है। गौतम पांडेय ने बताया कि कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग जिलों के अधिकांश युवा सूरत में काम करते हैं। सीधी ट्रेन नहीं होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। संगठनों ने कोडरमा स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से धनबाद मंडल के रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *