पं. धीरेंद्र बोले- पाकिस्तान को घर में घुसकर मारे सरकार:लव जिहाद पर कहा- हम बेटियों को संस्कार नहीं दे पा रहे, इनको कट्‌टर बनाओ

छतरपुर बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- बिगड़ते संस्कारों के कारण देश में गंदी परंपरा पनप रही है। लव जिहाद का मूल कारण यह है कि हम अपनी बेटियों को सही संस्कार नहीं दे पा रहे। बेटियों को अंग्रेजी पढ़ाओ, लेकिन इतना आत्मबल और संस्कार दो कि वे किसी गलत विचारधारा में न उलझें। हम समस्त भारतीय हिंदुओं से प्रार्थना करेंगे कि आप अपने बच्चों को संस्कारवान बनाओ। इतना कट्टरवाद बनाओ की आपकी बेटी, आपका बेटा दूसरे मजहब के चक्कर में न पड़े। यदि हमारी बेटियां भटक गईं तो यह पूरे समाज के लिए दुर्भाग्य होगा। पहलगाम हमले के मामले में पं. धीरेंद्र ने कहा- पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को मिटाना चाहिए। भारत सरकार से हम कहेंगे कि आप कब तक कड़ी निंदा करते रहेंगे। ऐसे हमलों से विदेशी सैलानी भारत आने से डरेंगे। भारत की सुरक्षा की बात है, इसलिए भारत सरकार को उनके घर में घुसकर जवाब देना चाहिए। जिलेभर से 100 सुंदरकांड मंडल पहुंचे बागेश्वर धाम
बागेश्वर धाम में सुंदरकांड मंडलों का महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यहां शनिवार देर रात और रविवार दोपहर तक जिलेभर से करीब 100 मंडल पहुंचे हैं। पं. धीरेंद्र ने मंडलों से संवाद करते हुए धर्म, संस्कृति, लव जिहाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। भारत की सुरक्षा के लिए कठोर नीति की मांग
शास्त्री ने सीमा हैदर और घुसपैठियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब अपने ही नागरिकों के लिए संसाधन कम पड़ रहे हैं, तो बाहरी लोगों का बोझ क्यों उठाएं? भारत सरकार को अब ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे विदेशी ताकतों को स्पष्ट संदेश जाए कि भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में इतनी जनसंख्या है कि हम उन्हीं के राशन पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे देशों के राशन पानी की व्यवस्था करके हम अपने देश की व्यवस्था को बिगाड़ने में योगदान दें? जैसे अमेरिका ने विदेशियों और भारतीयों को फ्लाइट में भर-भर कर डिपोर्ट किया, वैसे ही भारत को भी करना चाहिए। फर्जी तरीके से गलत तरीके से और शरणार्थियों के नाम पर देश का राशन खाने वालों को वापस उनके देश में भेजना चाहिए। कुछ मुसलमान देश को गाजी हिंद बनाना चाहते हैं…
पं. धीरेंद्र ने कहा कि इन लोगों की सोची समझी साजिश है। सभी मुसलमान नहीं, लेकिन कुछ मुसलमान देश को गाजी हिंद बनाना चाहते हैं। जिनके विदेश में आका बैठे वहां से लोग फंडिंग करते हैं। प्रायोजित तरीके से भारत में दंगा हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। ताकि हिंदू डर जाए, हिंदू भाग जाए, हिंदू मिट जाए। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि हिंदू इसे समझ नहीं रहा है। हिंदू जात-पात में बंट रहा है। क्षेत्रवाद में पड़ा है और हिंदू अपनी मौत को खुद बुला रहा है, आखिर एक धीरेंद्र शास्त्री कब तक देश को बचाएगा, घर-घर जब तक धीरेंद्र शास्त्री नहीं होगा तब तक हिंदू राष्ट्र नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *