धर्मशाला में पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:डीसी ऑफिस तक निकाली रैली, आतंकवाद के खिलाफ लगाए नारे

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हिंदुओं पर हुए हमले का विरोध किया। कचहरी चौक से शुरू हुई रैली उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जिहादी हमलों पर नाराजगी जताई इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने देश में बढ़ते जिहादी हमलों पर नाराजगी जताई। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कहा कि धर्म के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या घृणित है। उन्होंने केंद्र सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीसी कार्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया गया। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *