अबोहर में बाथरूम में बेसुध मिला युवक:मां बोली-3 साल से कर रहा नशा, कुछ समय पहले की लव मैरिज; पत्नी गर्भवती

फाजिल्का के अबोहर के गांव सीडफार्म में एक 19 वर्षीय युवक नशे की ओवरडोज के कारण बेसुध हो गया। युवक को बाथरूम में बेहोश अवस्था में पाया गया। परिजनों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक की मां वीरपाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन सालों से चिट्टे का नशा कर रहा है। उन्होंने कई बार बेटे को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन वह हर बार वहां से भाग जाता है। मां ने यह भी बताया कि उनके बेटे ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती है। आज दोपहर जब वह बाथरूम गया तो लंबे समय तक बाहर नहीं आया। जब मां ने जाकर देखा तो वह नशे का टीका लगाकर बेसुध पड़ा था। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *