बठिंडा में नशा छुड़ाओ केंद्र में युवक ने की आत्महत्या:परिवार से मिलने के बाद बाथरूम में लगाई फांसी, तीन दिन पहले हुआ था भर्ती

बठिंडा के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। श्री मुक्तसर साहिब जिले के देओन खेड़ा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय सोमराज सिंह शुक्रवार को केंद्र में भर्ती हुआ था। सोमवार को वह बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर तनुप्रीत कौर ने बताया कि सोमराज नशे का आदी था। उसके परिवार ने उसे नशा छुड़ाने के लिए केंद्र में भर्ती कराया था। आज परिवार के सदस्य उससे मिलने आए थे। मुलाकात के बाद युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली। पुलिस जांच में जुटी एनजीओ कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *