जीप रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत ₹73.16 लाख:न्यू डिजाइन SUV में ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, लैंड रोवर डिफेंडर से मुकाबला

जीप इंडिया ने आज (5 मई) अपनी पापुलर ऑफ-रोडर SUV जीप रैंगलर का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इसका नाम जीप रैंगलर विलीज 41 है और डिजाइन ओरिजनल 1941 विलीज जीप से इंस्पायर्ड है। भारत में इसकी सिर्फ 30 यूनिट ही बेची जाएंगी। जीप रैंगलर विलीज 41 एडिशन कार के टॉप वैरिएंट रूबिकॉन पर बेस्ड है। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 73.16 लाख रुपए रखी गई है, जो रेगुलर मॉडल से 1.51 लाख रुपए ज्यादा है। ऑफ-रोडर SUV में नए डिजाइन के साथ एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में जीप रैंगलर का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन इसे लैंड रोवर डिफेंडर और मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास से सस्ती कार के तौर पर चुना जा सकता है। इंटीरियर​​​​​: 12.3-इंच की टचस्क्रीन और 7-इंच कलर ड्राइवर डिस्प्ले SUV के डैशबोर्ड पर सेंटर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 12.3-इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इन्फोटेनमेंट स्क्रीन जीप के यू-कनेक्ट 5 सिस्टम पर चलती है। इसमें 62 फेमस ट्रेल्स ऑफ-रोड गाइड भी है, जो ऑफरोडिंग के समय नेविगेशन के साथ काम आता है। इसके अलावा, कार में वायरलेस फोन चार्जिंग, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच कलर डिस्प्ले, एक अल्पाइन-सोर्स्ड ऑडियो सिस्टम, 12 तरह से पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट और ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल के साथ डुअल-जोन AC जैसे फीचर भी दिए गए हैं। कई ड्राइव मोड के साथ फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल
रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 2.0-लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 270hp की पावर और 400Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रासंमिशन के लिए इंजन को 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और जीप के सेलेक-ट्रैक फुल-टाइम 4WD सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड तौर पर जुड़ा हुआ है। इसमें कई ड्राइव मोड के साथ फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिया गया है, जो इसकी ऑफ रोड परफॉर्मेंस को बेहतर करता है। इनके अलावा इसमें एक स्वे बार डिस्कनेक्ट फंक्शन भी दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर काफी काम का साबित होता है। सेफ्टी के लिए ADAS के साथ 6 एयरबैग सेफ्टी के लिए इसमें एडवांसड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रियर सेंसर और कैमरा शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *