यौन शोषण का आरोप, टीआई कलीम खान का डिमोशन:बिलासपुर आईजी ने एक साल के लिए टीआई से बनाया SI, महिला ने लगाया था गंभीर आरोप

बिलासपुर में तेज तर्रार थानेदार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कलीम खान पर आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला का यौन शोषण करने के आरोप में उन्हें दोषी मानकर डिमोशन करने का आदेश दिया है। टीआई खान को अब एक साल तक SI के पद पर काम काम करना होगा। दरअसल, कलीम खान जब बिलासपुर में पदस्थ थे, तब एसपी संजीव झा के कार्यकाल में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी। जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल में दिल्ली में दबिश देकर धोखाधड़ी के मामले महिला के पति को गिरफ्तार किया गया था। इस केस की जांच और जमानत दिलाने के बहाने टीआई खान ने उन्हें कॉल किया, जिसके बाद मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान उनके साथ यौन शोषण किया गया है। पांच साल तक दबा रहा मामला बताया जा रहा है कि एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच कराई गई। इसमें आरोप सिद्ध होने पर आईजी शुक्ला ने एक्शन लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *