जेसीईसीईबी : झारखंड बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 11 मई को

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (जेसीईसीईबी) द्वारा बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 11 मई को पूरे राज्य में एक साथ आयोजित की जाएगी। इसके लिए क्रमश: जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका, पलामू व हजारीबाग में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पहले यह परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन परिषद ने इसे स्थगित कर नई तिथि घोषित की है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें 100 अंकों के बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में भाषा प्रवीणता, शिक्षण योग्यता और तर्क क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। मेरिट लिस्ट प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए नामांकन होगा। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। 85 प्रतिशत सीट रहेंगे आरक्षित: जेसीईसीईबी के अनुसार, 85% सीटें झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी। शेष 15% सीटें अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए खुली रहेंगी। यह परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी बीएड संस्थानों में प्रवेश का प्रमुख आधार होगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय पर आवेदन और तैयारी पूरी करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *