डीएचएस प्रतिमा कुमारी ने 5 टीबी मरीजों को लिया गोद

भास्कर न्यूज |गिरिडीह प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीएचएस प्रतिमा कुमारी ने निक्षय मित्र बनकर जिले के पांच इलाजरत टीबी मरीजों को अगले छह माह के लिए गोद लिया। सभी मरीजों को पोषाहार किट दिया गया। पोषाहार किट का वितरण जिला यक्ष्मा केन्द्र में किया गया। मौके पर सिविल सर्जन गिरिडीह डॉ. शिव प्रसाद मिश्र, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश्वर प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीएचएस प्रतिमा कुमारी व जिला यक्ष्मा केन्द्र के सभी कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *