कन्या आश्रम चिंगपाल में मेगा समर कैंप का हुआ आयोजन

तोकापाल| दरभा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कन्या आश्रम चिंगपाल में मेगा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस कैंप में बच्चे नृत्य और चित्रकला सीख रहे हैं। कैंप का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न विधाओं में रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पीडी हरीश ने बच्चों को चित्रकला, गायन, वादन, नृत्य, कहानी लेखन, निबंध लेखन, हस्तलिपि और खेलकूद जैसी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कह।ा इसके अलावा अंदरूनी क्षेत्र के जो बच्चे शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हैं उनके परिजनों को भी शिक्षकों द्वारा बुलाकर बच्चों के अच्छे भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पीडी हरीश, सरपंच जयराम नाग, उप सरपंच नरहरि नाग, प्राचार्य वर्गीस मथाई, संकुल समन्वयक गोविंद बघेल, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *