नारिया कोडोली में समर कैंप का हुआ शुभारंभ

नारायणपुर| छत्तीसगढ़ के सबसे पिछड़े हुए जिले के दूरस्थ अंचल पहाड़ियों के बीच में बसा ग्राम नारिया कोडोली में सोमवार को अभिभावक मित्रों की बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समर कैंप से संबंधित सभी अभिभावक मित्रों से चर्चा की गई। सभी अभिभावक मित्रों ने अपनी सहमति प्रदान की। अभिभावक मित्र के अध्यक्ष चमरा राम वड्डे के द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र की पूजा अर्चना करने के बाद प्रधान अध्यापक देवेंद्र कुमार देवांगन ने कहा समर कैंप का आयोजन शासन के द्वारा किया जा रहा है तथा यह आयोजन मात्र 15 दिनों के लिए किया जा रहा है और प्रत्येक दिवस में क्या-क्या करना है इसकी रूपरेखा के बारे में विस्तार से प्रधानाध्यापक के द्वारा सभी अभिभावक मित्रों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया। अभिभावक मित्र अध्यक्ष चमरा राम के द्वारा सभी बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *