जांजगीर | ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समर कैंप का समापन समारोह हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व प्राचार्य और समन्वयक सुरेश यादव, संयोजक मूलचंद साव और सह-संयोजक चंचला मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कराते और बॉक्सिंग प्रशिक्षक वरुण पांडेय, इंग्लिश आचार्य दीपक तिवारी, कराते प्रशिक्षिका रुक्मिणी पांडेय, नृत्य प्रशिक्षक पुष्पेंद्र राजनाथ, प्रतिभा और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षिका विजेता चौहान मौजूद रहे। प्राचार्य यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है। नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ जिले के अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी इसमें भाग लिया। कैंप में योगा, कराते, ब्रेनअप अबेकस, चित्रकला और आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा को निखारा गया।


