महली घाट में मध्यप्रदेश से लाई 45 पाव शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा| आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। ग्राम महली घाट में छतरू मरकाम के घर दबिश दी गई। आरोपी के घर से मध्यप्रदेश निर्मित 45 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की गई। शराब सीलबंद प्लास्टिक शीशियों में थी। कुल मात्रा 8.1 बल्क लीटर रही। बाजार मूल्य 3600 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई सोमवार को की गई। जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश दी। आरोपी छतरू मरकाम (46) निवासी ग्राम महली घाट थाना चिल्फी को गिरफ्तार किया गया। छग आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। कार्रवाई आबकारी वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव कुमार रायजादा के नेतृत्व में हुई। इसमें वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू, वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी, वृत्त लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *