अमृतसर | डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) अमृतसर की रीजनल यूनिट ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को उस समय रोका जब वह दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट से यात्रा करने वाला था। जांच में सामने आया आरोपी पैसों के लालच में तस्करी में शामिल हुआ था। कार्रवाई 3 मई को एयरपोर्ट के डिपार्चर साइड में की गई। तलाशी में यात्री के चेक-इन बैग से कपड़ों की परतों के बीच छिपा रखी 11 विभिन्न करंसी बरामद हुईं। इसकी भारतीय करेंसी में अनुमानित कीमत 2.66 करोड़ है।


