फिरोजपुर मंडल ने अप्रैल में वसूला 3.32 करोड़ जुर्माना:33,439 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा, 21 मई तक जारी रहेगा अभियान

ट्रेनों में बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों की रोक थाम के लिए फिरोजपुर मंडल रेलवे द्वारा अप्रैल माह में भारी मात्रा में यात्रियों को पकड़ा और उनसे मोटा जुर्माना वसूला गया। फिरोजपुर डिवीजन में टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा अप्रैल माह में 33,439 यात्रियों को बिना टिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से लगभग 3.32 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बता दें कि यात्रा के प्रति फिरोजपुर मंडल द्वारा जालंधर, अमृतसर, लुधियाना सहित अन्य कई जगहों पर लोगों को जागरूक भी किया गया, जिससे लोग आसानी से टिकट ले सकें। 21 मई तक जारी रहेगा टिकट जांच अभियान अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष टिकट जांच अभियान शुरू किया गया है, जो 21 मई तक जारी रहेगा। इस बीच मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सफाई बनाए रखने के लिए नियमित जांच की जा रही है। इसके तहत अप्रैल माह में स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर (एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत) 319 यात्रियों से 54,000 से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इसी क्रम में आगे भी ऐसे ही चेकिंग जारी रहेगी, जिससे पैसे खर्च करने वाले यात्रियों को असुविधा न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *