दिन में ही सड़क निर्माण कार्य होने से गिरिडीह-पचंबा रोड पांच घंटे रहा जाम

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह-पचंबा निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर बिटुमिन वर्क चल रहा है। जिस वजह से सुबह के 8 बजे से शहर के लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सड़क जाम दोपहर 1 बजे तक लगी रही। इस बीच छोटे और बड़े वाहन रेंग रहे थे। पचंबा से गिरिडीह शहर आने में लोगों को दो घंटे से अधिक का वक्त लग गया। कई लोग तो अपनी बाइक को जहां-तहां खड़ी कर पैदल ही शहर पहंुचे। ठीक वैसा ही हाल शहर से पचंबा की ओर जाने वाले लोगों का रहा। 5 घंटे तक हालत ऐसी थी कि बसों में सवार होकर जिन लोगों को 10 बजे शहर पहंुचना था, उनकी बस करीब 12 बजे के आसपास पहंुची। ठीक वैसा ही हाल कार और बाइक वालों का था। फोर लेन सड़क पर एक लेन में बिटुमिन वर्क किया जा रहा है, तो एक ही लेन आने-जाने के लिए चालू है। ऐसे में सुबह के वक्त जिन लोगों को शहर आना था। उनकी वाहन एक लेन में लगी जाम में फंस गई । जाम पचंबा से अलकापुरी मोड़ और वन विभाग के कार्यालय तक थी। दोपहर में करीब 12 बजे के आसपास गिरिडीह पचंबा रोड के किनारे निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्‌टी हो गई। उसके बाद स्कूलों से निकलने वालों वाहनों की वजह से बोडो के जीडी ब​गड़िया मोड़, अलकापुरी मोड़ पर जाम की हालत भयावह हो गई । बच्चों से भरे वैन और ऑटो जाम में फंस हुए थे। इस बीच जब पुलिस के जवान पहंुचे, तो धीर-धीरे जाम खत्म हुआ। दोपहर 1 बजे के बाद ही लोगों को राहत मिली। जबकि शाम में भी जाम की हालत फिर वैसी ही हो गई थी। शाम को शहर से जब लोग पचंबा की ओर लौट रहे थे, उस दौरान भी जाम का सामना लोगांे का करना पड़ा। जाम के कारण लोगों ने आसपास के गलियों के रास्ते का इस्तेमाल करना शुरू किया, तो शहर के कई ​गलियों मंे भी जाम जैसे हालत हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *