जोधपुर शहर में बाइक चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में भी गुरुवार को बाइक चोरी के चार मामले सामने आए। चोर रात के समय घरों के बाहर खड़ी बाइक को भी चुरा कर ले गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दौलत आचार्य निवासी रामदेव नगर डाली बाई मंदिर ने रिपोर्ट दी। बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की थी जिसे अज्ञात चोर रात के समय घर के बाहर से चुरा कर ले गया। सुबह बाइक नहीं मिलने पर उन्हें चोरी का पता चला इस पर रिपोर्ट दी गई। इसी थाने में सुरेंद्र दासानी निवासी कृष्ण नगर पीएफ ऑफिस के पीछे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दी। बताया कि 10 दिसंबर की देर रात उनकी टीवीएस स्कूटी अज्ञात चोर घर के बाहर से चुरा कर ले गए। तीसरा मामला राजीव गांधी नगर थाने में विक्रम पुत्र बंशीलाल मेघवाल निवासी सोडेर की ढाणी बनाड़ ने दर्ज करवाया। बताया कि बाबा रामदेव कॉलोनी में 10 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर उनकी बाइक को चुरा कर ले गए। वहीं बासनी थाने में विशनाराम जाणी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि वह शराब ठेके पर सेल्समैन है। बासनी की होटल पैराडाइज की पार्किंग से 10 और 11 दिसंबर की रात में उनकी बाइक को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए।


