यूपी में आज बारिश का अलर्ट, 50 जिलों में कोहरा:नए साल से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, वाराणसी में धुंध में हुई गंगा आरती

यूपी के 50 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वाराणसी में सुबह घने कोहरे में गंगा आरती हुई। रविवार को भी सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। यहां तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में घना कोहरा छाया हुआ है। AQI घटकर 296 रह गया है। इंदिरापुरम इलाका दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है, यहां AQI 346 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार को मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद और आगरा बारिश की संभावना जताई है। और गिरेगा पारा
मौसम विज्ञानी डॉ. एस एन पांडेय के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र एक्टिव है। इससे आने वाले दिनों में पूर्वी तट पर भारी बारिश हो सकती है। 26 दिसंबर से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इससे पहले कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि कड़ाके की ठंड नए साल के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है। रविवार के मौसम की कुछ तस्वीरें… आगरा में 5 दिन से घटा न्यूनतम तापमान आगरा में पिछले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ठंडी रात 17 दिसंबर को ही रही थी। 5 दिन बाद रविवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में धूप बेअसर वाराणसी में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम में पिछले तीन-चार दिन से तेजी से उलटफेर जारी है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से दिन में धूप का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। ………………… यह खबर भी पढ़िए… यूपी के 40 शहरों में कोहरा, पारा 5ºC पहुंचा:ताजमहल धुंध में छिपा, विजिबिलिटी 15 मीटर; महाकुंभ का ड्रोन VIDEO यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। बुधवार सुबह से 40 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। संभल में विजिबिलिटी 15 मीटर रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल धुंध में छिप गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *