फाजिल्का में पाक नागरिकों भारत छोड़ो के लगे नारे:एडीसी से मिले भाजपा कार्यकर्ता, संदिग्ध लोगों की जांच की मांग

फाजिल्का जिले में जिला भाजपा द्वारा आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचकर एडीसी से मुलाकात की गई और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा गया l जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के मुताबिक पाक नागरिकों को देश छोड़ने के आदेशों को सख्ती से लागू करने और शक्की लोगों की गहनता से जांच करने की मांग की l प्रशासन को सौंपा मांगपत्र जानकारी देते हुए भाजपा नेता सुबोध वर्मा ने बताया कि आज जिला फाजिल्का भाजपा डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का दफ्तर पहुंचे है l जहां उनके द्वारा एकत्र होकर एडीसी डॉक्टर मनदीप कौर से मुलाकात की गई है और मामले में प्रशासन को मांग पत्र दिया गया है l जिसका मकसद है कि पहलगाम हमले के बाद सारे देश में भारत सरकार ने आदेश जारी किए है कि जिनके पास पाकिस्तान का वीजा है या फिर जिनके पास वीजा नहीं है l 30 अप्रैल तक देश छोड़ा जाना था उक्त लोगों द्वारा हर हालत में 30 अप्रैल तक देश छोड़ा जाना था, उसके बाद कुछ समय बढ़ाया गया है l मामले को लेकर वह मांग पत्र देने आए हैं, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच तनाव का माहौल है l उन्होंने बताया कि अमृतसर में भी कल दो जासूस पकड़े गए हैं, इसलिए जो शक्की लोग पाकिस्तान से संबंधित हैं, उनकी गहनता से जांच की जाए l आदेशों को सख्ती से लागू करवाए उनका कहना है कि फाजिल्का जिले में भी ऐसे कई पॉइंट हैं l जहां ऐसे लोगों की जांच की जरूरत है। जिसके बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया है और साथ ही उन्होंने मांग की है कि भारत सरकार के आदेशों को सख्ती से लागू करवाया जाए l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *