जालंधर| डीएवी कॉलेज के स्नातकोत्तर भौतिक विभाग को पानी के माध्यम से कुशल हाइड्रोजन उत्पादन के लिए सौर थर्मो-केमिकल रिएक्टर नामक पेटेंट के सफल पंजीकरण की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। पंजीकृत पेटेंट के डिज़ाइन का श्रेय विभाग सदस्यों डॉ शिवानी ढल, डॉ सुनील ठाकुर, डॉ सुमित और राहुल सेखरी को जाता है। विभागाध्यक्ष डॉ कुंवर राजीव ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि को हासिल करने में प्रयास करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी। यह पेटेंट रिएक्टर हाइड्रोजन के स्वच्छ और कुशल उत्पादन के लिए डिज़ाइन किया गया है,जो ईंधन कोशिकाओं और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हरित ईंधन है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने भविष्योन्मुखी और आशाजनक ग्रीन फील्ड प्रौद्योगिकीय के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय नवाचार के लिए भौतिक विभाग के संकाय के प्रयासों की सराहना की।


