स्किल क्लास में मूर्तिकला के बारे में बताया

जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में 12वीं की परीक्षाएं दे चुके विद्यार्थियों के लिए लग रही स्किल इनहांसमेंट क्लासेस में विद्यार्थियों को मूर्तिकला के टिप्स दिए गए। स्कल्पचर विभाग के वासुदेव बिश्वास एवं अध्यक्ष डॉ. मोहिंद्र मस्ताना ने विद्यार्थियों को न केवल मिट्टी बल्कि पेपर क्ले, प्लास्टर ऑफ पेरिस, एम-सील से भी मूर्ति बनाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। वे विद्यार्थियों से राउंड एवं रिलीफ दोनों प्रकार के स्कल्पचर्स बनवा रहे हैं जिससे विद्यार्थियों को 2 डायमेंशनल एवं 3 डायमेंशनल के अन्तर्गत शेप एवं फार्म बनाने की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने कहा कि यह वह समय है जब विद्यार्थी अपनी सृजनात्मकता का सार्थक प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने रजनी गुप्ता एवं डॉ. सीमा शर्मा के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *