खन्ना बस स्टैंड में सिख कौम के महान योद्धा जस्सा सिंह रामगढ़िया की प्रतिमा का अनावरण किया गया। नगर कौंसिल ने इस प्रतिमा को 12.5 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने मंगलवार को प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि, जस्सा सिंह रामगढ़िया ने दिल्ली विजय में बाघेल सिंह और जस्सा सिंह आहलूवालिया के साथ योगदान दिया था। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए यह प्रतिमा लगाई गई है। आम आदमी पार्टी ने कराया निर्माण मंत्री ने बताया कि 2022 से पहले कांग्रेस ने केवल नींव पत्थर रखा था। आम आदमी पार्टी की सरकार ने बस स्टैंड का निर्माण पूरा करवाया। बस स्टैंड का नाम जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर रखा गया है। प्रदूषण के विषय पर मंत्री ने कहा कि पहले खन्ना सबसे प्रदूषित शहरों में था। अब स्थिति में सुधार आया है। रोज एयर क्वालिटी इंडेक्स की जांच होती है। खन्ना अब पंजाब के स्वच्छ शहरों में शामिल है। शहर को धूल मुक्त करने की योजना पर काम होगा। नेशनल हाईवे के दोनों ओर इंटरलॉक टाइलें लगेंगी। एनएचएआई के साथ इस विषय में चर्चा हो चुकी है। इससे शहर की पार्किंग समस्या भी हल होगी।


