खन्ना में 8 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार:बैंक में 2 चेक जमा किए, कैशियर को चकमा देकर भागे, दो की तलाश

लुधियाना जिले के खन्ना में समराला के चंडीगढ़ रोड स्थित उज्वना स्मॉल फाइनेंस बैंक में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों अरुण कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ढंडारी के रहने वाले हैं। मामले में दो आरोपी फरार हैं। घटना 3 जुलाई 2024 की है। अरुण और आशीष ने उज्वना बैंक की चंडीगढ़ रोड लुधियाना शाखा में खाते खुलवाए थे। खाते सुखविंदर सिंह के माध्यम से खोले गए थे। सुखविंदर बाद में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, समराला में चला गया था। 8-8 लाख रुपए के दो चेक जमा किए घटना के दिन अरुण, आशीष और उनके दो अज्ञात साथी बैंक पहुंचे। उन्होंने 8-8 लाख रुपए के दो चेक जमा किए। अरुण का चेक क्लियर हो गया, जबकि आशीष का चेक प्रक्रिया में था। बैंक कैशियर गुरदीप कौर ने दोनों को 16 लाख रुपए दे दिए। फरार आरोपियों की पूछताछ जारी कैशियर जब लॉकर रूम से वापस लौटी तो चारों आरोपी पैसे लेकर फरार हो चुके थे। बाद में पता चला कि पुलिस शिकायत के कारण दोनों खाते ब्लॉक थे। आशीष का चेक पास नहीं हुआ था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। फरार दो आरोपियों की पहचान के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *