एमजी विंडसर ईवी प्रो भारत में लॉन्च, कीमत ₹12.49 लाख:भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल, फुल चार्जिंग पर 449Km तक चलेगी

JSW MG मोटर इंडिया ने आज (6 मई) भारतीय बाजार में विंडसर ईवी प्रो को लॉन्च कर दिया है। ये भारत में पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका नया टॉप वैरिएंट पैश किया है। इसमें 52.9kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जिसे फुल चार्ज करने पर 449km की सर्टिफाइड रेंज मिलेगी। MG विंडसर EV के नए एसेंस प्रो वैरिएंट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं। MG विंडसर प्रो EV की बैटरी पैक के साथ एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपए रखी गई है। यह शुरुआती कीमत पहली 8000 बुकिंग के लिए है। इसके बाद कीमतें बढ़ा दी जाएंगी। MG मोटर ने इसे JSW के साथ पार्टनरशिप में बनाया है। कार के साथ पहले की तरह MG बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) का ऑप्शन मिलता है, जिसमें आप विंडसर प्रो ईवी को 12.50 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं, इसमें बैटरी को 4.5 रुपए प्रति किलोमीटर पर अलग से किराए पर लिया जा सकता है। विंडसर प्रो की ऑफिशियल बुकिंग 8 मई 2025 को शुरू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *