रायगढ़ में फर्नेश ब्लास्ट से श्रमिक की मौत:शिवा प्लांट में काम करते समय हुआ हादसा, मामले की जांच में जूटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में आज फिर एक मजदूर की मौत प्लांट में काम करते दौरान हो गई। शिवा प्लांट में मजूदर अपने साथियों के साथ काम कर रहा था, तभी फर्नेश ब्लास्ट हो गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड चतरा का रहने वाला उपेन्द्र कुमार भारती पिछले करीब डेढ़ साल से पूंजीपथरा क्षेत्र के शिवा प्लांट में ठेकेदार के अंर्तगत काम करता था। जहां आज सुबह तकरीबन 11 बजे उपेन्द्र कुमार अपने अन्य श्रमिकों के साथ फर्नेश ब्लास्ट के पास काम रहा था। तभी अचानक फर्नेश ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। श्रमिकों के बीच मची अफरा-तफरी
घटना के बाद आसपास के अन्य श्रमिकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को देने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
मामले में जांच की जा रही
इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उपेन्द्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गया था और कोई अन्य श्रमिक घायल नहीं हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *