अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति अलवर की ओर से गुरुवार को अलवर के सामान्य चिकित्सालय को एंबुलेंस भेंट की गई। एंबुलेंस का अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने पूजन भी किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने कहा कि पिछले लंबे समय से अस्पताल में एंबुलेंस की कमी खल रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए बर्फानी सेवा समिति की ओर से नई एंबुलेंस दी है। जिससे मरीजों को लाने और ले जाने में बड़ी मदद मिलेंगी। गंभीर हालत वाले मरीजों की जान बच सकेंगी। अलवर से जयपुर जाने वाले मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सेवा मिलेगी तो इलाज समय पर हो सकेगा। बर्फानी सेवा समिति के सेवादार मनोज शर्मा का कहना है कि मानव हितार्थ नियमित रूप से बर्फानी सेवा समिति अनेक कार्य करती है। यहां मरीजों की परेशानियों को देखते हुए चार लाख 20 हजार रुपए कीमत की एंबुलेंस सुपुर्द की है।


