संगरूर में किसानों को हिरासत में लिया:शंभू बॉर्डर में प्रदर्शन के लिए निकले थे, पुलिस ने रास्ते में रोका

पंजाब के संगरूर में पुलिस ने किसान संगठनों के काफिले को रोक लिया। किसान शंभू बॉर्डर पर धरना देने जा रहे थे। पुलिस ने 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया है। किसान नेताओं का कहना है कि पहले शंभू बॉर्डर पर उनका धरना चल रहा था। पुलिस ने एक रात में जबरन धरना हटवा दिया। इस दौरान वहां रखी उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और सामान चोरी हो गया। किसानों का आरोप है कि इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है। किसान नेता गुरप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह और राजवीर सिंह ने कहा कि उनका काफिला लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ रहा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने इसे तानाशाही करार दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार और अब प्रदेश सरकार किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किसान हितों की अनदेखी कर रही है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह ने बताया कि किसानों से घेराव न करने और जाम न लगाने की अपील की गई थी। लेकिन किसानों ने नहीं मानी। इसलिए मजबूरी में उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *