पति जेल में, आदिवासी महिला से भाईयों ने किया रेप:चार लाख रुपए ठगी करने का भी आरोप,सरगुजा एसपी से की शिकायत

सरगुजा जिले में आदिवासी महिला ने दो भाईयों पर रेप करने और चार लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सरगुजा एसपी से की गई है। पीड़ित महिला का पति हत्या के आरोप में 14 साल सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। महिला को चार लाख रुपए, पुत्र की सर्पदंश से मौत के बाद बतौर मुआवजा मिला था। महिला के पति से भी ठगी करने वाले भाइयों ने मारपीट की। सरगुजा एएसपी ने कहा कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र की एक महिला मंगलवार को पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और ठगी व रेप किए जाने की शिकायत करते हुए आवेदन सौंपा। पीड़िता ने बताया कि उसके पति को हत्या के आरोप में 14 वर्ष की सजा हुई थी। वह अपने दो बेटों के साथ घर में रहती थी। वर्ष 2021 में एक पुत्र की सर्पदंश से मौत हो गई। वर्ष 2022 में उसे क्षतिपूर्ति राशि 4 लाख रुपए मिले थे। भाइयों ने निकलवाए पैसे, रेप भी किया
महिला ने बताया कि पैसे मिलने की जानकारी मैनपाट के यादव समुदाय के दो भाईयों को मिली तो उन्होंने ग्रामीण बैंक में महिला का खाता खुलवाया। उसमें क्षतिपूर्ति राशि का चेक जमा करा दिया। दोनों भाइयों ने पीड़िता को बताया कि बैंक में कम ब्याज मिलेगा। उन्होंने ज्यादा ब्याज देने का झांसा दिया और बैंक से किश्तों में 3.92 लाख रुपए निकलवा लिया। महिला ने बताया कि दोनों भाई उसे मार्शल वाहन में बैठाकर बैंक ले जाते थे और रास्ते में गाड़ी रोककर दोनों भाई रेप किया। महिला ने इसकी जानकारी शर्म से किसी को नहीं दी। इस बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई एवं एक बेटी को जन्म दिया। जेल से छूटा पति तो पति से भी मारपीट
महिला का पति जेल से छूटा तो उसने पत्नी से क्षतिपूर्ति राशि एवं बच्ची के संबंध में पूछताछ की। 19 अप्रैल 2024 को पीड़िता का पति बैंक स्टेटमेंट लेकर दोनों भाइयों के पास गया और कहा कि उन्होंने पैसे निकलवा कर रख लिया है तो दोनों भाइयों ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और एक घर में बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद उसे छुड़ाया। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत करने पर भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। अब मामले में पति-पत्नी दोनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले में सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *