छत्तीसगढ़ के किन्नरों को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। किन्नरों के एक गुट ने मुस्लिम धर्म के किन्नर पर संदल चढ़ाने के नाम पर 10-10 हजार रुपए वसूली करने का आरोप लगाया है। वहीं, धर्म परिवर्तन करने के लिए डरा-धमकाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने के साथ ही एसपी ऑफिस में शिकायत की है। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहने वाली साममा किन्नर ने बताया कि उसका गुरु भाई राजकिशोर नगर में रहता है, जो शहर में अलग-अलग इलाका बांटकर लोगों से मांग कर अपनी जीवन गुजारा करती हैं। किन्नर समुदाय ने मिलकर तय किया है, जिसमें राजा किन्नर को पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र दिया गया है, जहां उसे अपना काम करना चाहिए। लेकिन, वो अपने क्षेत्र में जाने के बजाए शहर में रहकर किन्नरों से विवाद करती है। किन्नर बोली- हम हिंदू हैं, राम को छोड़ नहीं सकते
आसमा किन्नर ने बताया कि हम तो हिंदूस्तान के बच्चे हैं। हम राम को छोड़ नहीं सकते। धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता है। वो कहती है तुम मुसलमान हो गए हो, संदल चढ़ाओ, चादर चढ़ाओ, हम देवी मां और भगवान की पूजा करते हैं तो मुसलमान कैसे हो जाएंगे। 10-10 हजार नहीं देने पर हाथ-पैर तोड़वाने दी धमकी
शिकायत करने वाली किन्नरों ने बताया कि राजा किन्नर ने संदल चढ़ाने की योजना बनाई है, जिसके लिए किन्नरों को फोन कर 10-10 हजार रुपए की मांग कर रही है। उनके विरोध करने पर वो उन्हें बाहर निकलने पर गुंडे लगाकर हाथ-पैर तोड़वाने की धमकी देती है। डरा-धमका कर हर साल करती है पैसों की डिमांड
किन्नर समुदाय के लोगों ने बताया कि राजा किन्नर हर साल संदल चढ़ाने के लिए उनसे पैसों की मांग करती हैं। हर साल 10 से 15 हजार रुपए का टारगेट देती है। मन्नत के लिए संदल-चढ़ाना अच्छी बात है। लेकिन, टारगेट देकर और दबाव बनाकर पैसे वसूली करना गलत है। हम गरीब किन्नर इतने पैसे कहां से जुटा कर देंगी। इसलिए हम सब मिलकर शिकायत करने पहुंचे हैं। किन्नरों के बीच पुरानी है वर्चस्व की लड़ाई
दरअसल, बिलासपुर में किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुरानी है। कुछ साल पहले किन्नरों के बीच गुरु-चेला बनाने को लेकर जमकर विवाद हुआ था, तब भी यह मामला पुलिस के पास पहुंचा था। हालांकि, पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें आपस में मिलकर रहने की सलाह दी थी। किन्नरों ने बताया कि उनकी एक परंपरा है, जिसके अनुसार गुरु भाई उन्हें चेला बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्र बांट कर रखते हैं। लेकिन, शहर के राजा जैसे किन्नर गुंडागर्दी और मारपीट कर दबाव डरा-धमका कर चेला बनाते हैं। टीआई बोले- किन्नरों की शिकायत पर जांच के बाद होगी कार्रवाई सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि किन्नर के एक पक्ष ने चंदा वसूली के नाम पर धमकी देने के साथ ही धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने की शिकायत की है। उनकी शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


