कोंडागांव के आदर्श प्रमिला देवी कन्या महाविद्यालय की छात्राएं मंगलवार को कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचीं। छात्राओं ने हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायत की। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में न तो वार्डन है और न ही सुरक्षा कर्मी। पीने के पानी की व्यवस्था खराब है। शौचालय साफ नहीं होते। समय पर भोजन नहीं मिलता। शाम होते ही हॉस्टल परिसर के आसपास असामाजिक तत्व मंडराने लगते हैं। छात्राओं का कहना है कि वे कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूरी में उन्हें कलेक्टर के पास आना पड़ा। छात्राओं ने शांतिपूर्वक अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


