कुल्लू-मनाली में ट्रेल राइडिंग को बढ़ावा:कटरई के राइडर पंकज कर रहे नए रास्तों की खोज, विधायक ने किया समर्थन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली के पहाड़ी रास्तों पर एंड-रो ट्रेल राइडिंग को बढ़ावा देने की पहल शुरू हो गई है। कटरई के सोलो राइडर पंकज शर्मा इस क्षेत्र में नए ट्रेल की खोज में जुटे हैं। उनका कहना है कि यहां दुनिया के सबसे खूबसूरत पहाड़ मौजूद हैं, इन्हें ट्रेल राइडिंग के लिए विकसित करने की जरूरत है। 10 सालों से कर रहे सोलो राइडिंग इस पहल को मनाली विधानसभा के विधायक भुनेश्वर गोड़ का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि अगर युवा इस खेल में रुचि दिखाएंगे, तो सरकार और प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। पंकज शर्मा पिछले 10 वर्षों से सोलो राइडिंग कर रहे हैं। वे भारत के कई हिस्सों में अपनी बाइक चला चुके हैं। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से वेस्ट बंगाल तक की यात्रा की है। साथ ही नेपाल और भूटान की भी यात्रा कर चुके हैं। क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकेगी वहीं पंकज का अगला लक्ष्य कुल्लू-मनाली में ट्रेल राइडिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। इससे इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकेगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्हें सरकार, प्रशासन और पर्यटन से जुड़े लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *