सहारनपुर के बैंक में लूट, VIDEO:तमंचा लेकर 4 बदमाश घुसे, कर्मचारियों से बोले- सारा पैसा लाओ, नहीं तो मार देंगे

सहारनपुर के जनसेवा केंद्र (मिनी बैंक) से लूट का वीडियो सामने आया है। शनिवार रात मुंह पर कपड़ा बांध कर 4 लोग बैंक में घुसे। काउंटर पर पहुंचते ही केंद्र के कर्मचारियों पर 2 बदमाशों ने बंदूक तान दी। कहा- जल्दी से सारा पैसा लाओ…नहीं तो जान से मार दूंगा। कर्मचारियों ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश तो वह बंदूक तानकर गोली मारने की धमकी देने लगे। इससे जनसेवा केंद्र कर्मी घबरा गए। कैश की दराज को उठाकर उनके सामने रख दिया। बदमाश डेढ़ लाख रुपए लूट कर ले गए। घटना के समय मिनी बैंक में 2 कर्मचारी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के CCTV खंगाल रही है। अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल सका है। मामला थाना नकुड़ क्षेत्र का है। पहले घटना की 3 तस्वीरें देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला…
अंबेहटा पीर के मुख्य बाजार में SBI बैंक के सामने अखिलेश जैन का जनसेवा केंद्र है। शनिवार रात 8 बजे जनसेवा केंद्र के कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर 4 नकाबपोश बदमाश आए। जनसेवा केंद्र के अंदर घुस गए। सभी कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाया। रुपए लूट कर फरार हो गए। कार से बदमाशों का पीछा किया
जनसेवा केंद्र में शुभम जैन और शुभरान्श जैन थे। शुभम जैन ने अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। CO नकुड़ एसएन वैभव पांडे और थाना प्रभारी अविनाश गौतम घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित शुभम जैन ने बताया- बदमाश उनका डेढ़ लाख रुपए का कैश और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चारों बदमाशों ने हुडी पहनी थी
वीडियो में दिख रहा है कि मिली बैंक में आए चारों बदमाश हुडी पहने थे। एक लाल रंग, दूसरे ने ब्लैक, तीसरे ने आसमानी और चौथे ने हल्के पीले रंग की हुडी पहनी थी। उनमें से 2 के पास तमंचा था। उन्होंने पहले मोबाइल छीना। फिर केंद्र के कर्मचारियों को डराकर रुपए लूट ले गए। —————————————- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ की बैंक में दीवार काटकर 30 लॉकर खाली किए:करोड़ों के जेवरात ले गए, बदमाशों ने अलार्म डैमेज किया, CCTV में दिखे लखनऊ के बैंक में शनिवार रात बड़ी चोरी हुई। चोर बैंक की दीवार काट कर अंदर घुसे। अलार्म सिस्टम को डैमेज किया। फिर 30 लॉकर को काट कर करोड़ों के जेवर चुरा ले गए। चोर डेढ़ से 2 घंटे बैंक में रहे। घटना इंडियन ओवरसीज बैंक के चिनहट शाखा की है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *