पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बारिश के आसार:बढ़ेगी ठंड, 5 जिलों में कोहरे की चेतावनी, विजिबिलिटी 100 मीटर रहेगी, पठानकोट सबसे ठंडा

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। पंजाब के औसत तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखी गई, जबकि चंडीगढ़ के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई। वहीं पंजाब का पठानकोट 2.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया है। लेकिन दिन में निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। पंजाब के 5 जिले कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस येलो अलर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, लुधियाना और बरनाला में कोहरे के कारण आज दृश्यता 100 मीटर के आसपास रह सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पंजाब के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अनुसार 27 दिसंबर को अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का अनुमान चंडीगढ़- हल्की धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- घनी धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीव रह सकता है। लुधियाना- घनी धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्की धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्की धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *