मामूली बात पर दोस्त की हत्या:डोंगरगढ़ में बांस के डंडे से मारा, सिर फटने से मौत; आरोपी जंगल से पकड़ाया

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में मामूली विवाद पर एक दोस्त की हत्या कर दी गई। कंडरापारा में 4 मई की रात संजय उईके और सतीश कुरसुंघे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश ने संजय की गर्दन पर डंडे से वार कर दिया। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद सतीश फरार हो गया। वह दो दिन जंगल में छिपा रहा। फिर अरोरा मिल के पास अटल आवास कॉलोनी में जा छिपा। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने उसे वहीं से पकड़ लिया। ये है पूरा मामला 4 मई की रात संजय उईके अपने दोस्तों मिथुन यादव और राहुल वरकड़े के साथ बाजार से लौट रहा था। तभी उनके बीच मारपीट हुई। रास्ते में वे गुटखा खाने के लिए रुके। इसी दौरान उनकी मुलाकात सतीश कुरसुंघे से हुई। सतीश ने संजय से सुबह बांस लेने नहीं आने का जिक्र किया। शुरुआत में हंसी-मजाक में हुई बात झगड़े में बदल गई। सतीश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। राहुल और संजय ने उसे रोका और आगे बढ़ गए। रात करीब 9 बजे सतीश बांस का डंडा लेकर लौटा। उसने पीछे से संजय की गर्दन पर वार कर दिया। संजय वहीं गिर पड़ा। संजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बचाव में आए मिथुन के पैर पर भी सतीश ने डंडे से वार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पूछताछ में सतीश ने अपना जुर्म कबूल किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा अटल आवास इलाके से बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *