राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को अलवर में हुए आयोजन में प्रभारी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीना नहीं पहुंचे। अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला व प्रभारी सचिव वैभव गालरिया ने विकास गिनाने का जिम्मा संभाला। इस दौरान अलवर कलेक्टर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। यहां सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अलवर के विकास की पुस्तक का विमोचन किया। सूचना केंद्र की प्रदर्शनी में कई स्टॉल पर अलवर के कामकाज को बेहतर तरीके से बताया गया। इसके बाद प्रताप ऑडिटोरियम में युवा रोजगार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अलवर में प्रभारी मंत्री नहीं आए। आपके पास सरकार का क्या मैसेज है? सरकार का पहला फोकस राज्य में निवेश बढ़ाने पर है। पहले ही साल में ग्लोबर राइजिंग राजस्थान के तहत बड़े निवेश होने हैं। अलवर में भी 246 आवेदन के जरिए 10 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। इनको धरातल पर लेकर आएंगे। अलवर में 22 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। जिनकी जियो टैगिंग कर पोटर्ल पर लिया है। 25 करोड़ की लागत से जू बनाया जाएगा। सेंट्रल जू अथोरिटी ने सर्वे कर लिया है। अतुल्य अभियान के तहत काम जारी है। सीएनडी वेस्ट की रिसइक्लिंग करने का काम हाथ में लिया है। जिसे जल्दी शुरू कर देंगे। आने वाले एक साल में कौनसे बड़े काम होंंगे। जो अभी पाइप लाइन में हैं? अलवर में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे। यह पीपीपी मॉडल पर बनेगा। जो आधुनिक स्तर का होगा। इसके साथ प्रत्येक पंचायत स्तर पर ई लाइब्रेरी बनेंगी। शहर में दो बनाएंगे। ई शिक्षा को फोकस करेंगे। स्वच्छता श्रेणी में ऑटो टिप्पर की ट्रैकिंग होगी। स्वच्छता सर्वेंक्षण में अलवर की रैंकिंग सुधारेंगे। एनकेप के तहत अलवर को अग्रेणी सिटी में लेकर आएंगे। आगामी दिनों में जल जीवन मिशन में बहुत बड़ी प्रोग्रोस करेंगे। अभी 65 पर्सेंट काम किया है। जल संसाधन विभाग का 40 करोड़ काम नटनी के वियर से जयसमंद तक काम होगा। सिलीसेढ़ व भांखेड़ा की बजट घोषणा को पूरा करेंगे। भर्तृहरि धाम का रिडवलपेंट करेंगे। कौनसे बड़े काम आगे होंगे। जिनके बाद अलवर में विकास दिखेगा? सरिस्का में सीईसी सिफारिश के अनुसार तीन-चार बड़े काम होंगे। पहले पांडूपोल मंदिर तक सरिस्का के अंदर इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगे। अगले 6 महीने में यह काम करेंगे। एलिवेटेड रोड को अभी मंत्रालय के स्तर पर है।कोशिश रहेगी कि सरिस्का को एलिवेटेड रोड से जोड़कर अधिक से अधिक फायदा हो सके। सरिस्का के जंगल में बने होटलों को लेकर क्या तैयारी आगे बढ़ी है। कहां तक अवैध होटल हटाए जाएंगे। सीईसी की सिफारिशों के अनुसार CTH और ESZ को रिडिजाइन किया जाए। वह काम प्रगति पर है। इसलिए अधिक कहना मुश्किल होगा। फोकस रहेगा कि इंवेस्टर के मन से यह भ्रांति हटाई जाए। जिसके लिए 12 जगह जमीन चिहि्नत की है। जो पूरी तरह सीटीएच के बाहर हैं। जहां होटल खोल सकते हैं। अब नए प्रोजेक्ट क्लीन व लीगली सही बनें। शहर में नई आवासीय योजना नहीं आ पाती है। इस कारण अवैध कॉलोनियां बढ़ गई है? मनमर्जी से कॉलोनियों को तोड़ा जाता है। रियल स्टेट की तीन योजना सरकार के पास गई हैं। जिसमें एमआईए भी है। हमारे प्रभारी सचिव यूडीएच से हैं। इसलिए जल्दी नई कॉलोनी आ सकती हैं। अलवर शहर की सफाई को आगे बढ़ाने का क्या प्लान है? अब तक अच्छा खास असर दिखा है? इसमें पोर्टल लांच किया था। ताकि पब्लिक की शिकायत आ सके। जिस पोर्टल पर अब तक 2 हजार शिकायत आ चुकी है। अब रोडलाइट की शिकायत भी कर सकेंगे। ऑटो टिप्पर की ट्रैंकिग तक उससे पता चल सकेगी। इस तरह शहर को स्वच्छ बनाने में स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ने लगे हैं। जिसके परिणाम भी आए हैं।


