राजस्थान-मध्यप्रदेश में ओले गिरने, बारिश का अलर्ट:श्रीनगर में डल झील पर बर्फ की आधा इंच मोटी परत; बद्रीनाथ में उर्वशी नदी जमी

उत्तर भारत में बर्फबारी से मैदानी राज्यों राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में तापमान पिछले 10 दिन से 10° से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग में सोमवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में मावठा (ठंड के मौसम में होने वाली बारिश) का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान माइनस से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। श्रीनगर में 21 दिसंबर की रात 50 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा माइनस 8° था। चिल्लई कलां के तीसरे डल झील भी जम गई। यहां झील की सतह पर आधा इंच मोटी बर्फ की परत दिखाई दे रही है। बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा, जिसे वाटरफॉल के तौर पर पहचाना जाता है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उर्वशी धारा का पानी बहते-बहते ही पूरी तरह जम गया है। सर्दी के मौसम की 4 तस्वीरें अगले 3 दिन का मौसम… 24 दिसंबर: 4 राज्यों में घना कोहरा, 2 राज्यों में बारिश 25 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट 26 दिसंबर: 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 14 जिलों में पारा 3° से 8° के बीच, 8 जिलों में आज मावठे के आसार हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान 3.9° दर्ज किया गया। 14 जिलों में पारा 3.9 डिग्री से 8.7 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में 48 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।रायसेन, विदिशा, बैतूल नर्मदापुरम, बुरहानपुर, सागर, भिंड, मुरैना में आज बारिश हो सकती है। यह सीजन का पहला मावठा होगा। राजस्थान: 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे, ओले-बारिश की चेतावनी प्रदेश में सीजन की पहली बारिश हो सकती है। IMD ने दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई संभागों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 23 दिसंबर को और दूसरा 26 से 27 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। इससे बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। पूर्वी हवाओं से प्रदेश को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सीकर, जयपुर, सिरोही में तापमान में 5° तक की बढ़ोतरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *