अखिल भारतीय शौंडिक सम्मेलन में वैश्य मोर्चा के सैकड़ों सदस्य जाएंगे

रांची | झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के शौंडिक उप-जाति के केंद्रीय, जिला व प्रखंड अध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों की बैठक चर्च रोड में रविवार को हुई। इसमें केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू व कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मोहन साव और संचालन वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जनवरी को रायपुर में होने वाले अखिल भारतीय शौंडिक सम्मेलन में वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे। महेश्वर साहू ने कहा कि नौकरी और अधिकार चाहिए तो 27% आरक्षण की लड़ाई को तेज करनी होगी। सदस्यों ने रांची के चौक-चौराहों सहित विधानसभा भवन और परिसर में झारखंड आंदोलनकारी शहीद मणींद्रनाथ मंडल, समाज के अगुआ पूर्व सांसद स्व. शिव प्रसाद साहू व अन्य की मूर्ति लगाने की मांग की। बैठक में अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद, अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, डॉ. माधवचंद्र मंडल, अधिवक्ता सहदेव चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, दिलीप प्रसाद, जगदीश साहू आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *